Breaking News
Home / Sports / निट में प्रबंधन खेलों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

निट में प्रबंधन खेलों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (निट) कुरूक्षेत्र के प्रबंधन विभाग द्वारा प्रबंधन खेलों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को किया। कार्यशाला के दौरान सत्र का संचालन डॉ. अजय शर्मा, सहायक प्रोफेसर, टीआईटीएस, भिवानी द्वारा किया गया। इस खेल के आयोजन के दौरान छात्र उच्च स्तर की ऊर्जा से अभिभूत थे। डॉ. अजय ने छात्रों को बताया कि सफल होने के लिए उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में अनुशासन, संबंध और इंजीनियरिंग पर ध्यान केंद्रित करना होगा। उन्होंने बताया कि इन खेलों के माध्यम से छात्रों में अच्छे नेतृत्व और प्रबंधन कौशल को विकसित करने का अवसर मिलता है। इस कार्यशाला में विभिन्न खेल जैसे रेल टू मून, लीडर सर्च, ब्लाइंड फोल्ड एक्सरसाइज, रिवर क्रॉसिंग और फिंगर को पकडऩा आदि आयोजित किए गए। कार्यशाला के दौरान उपस्थित छात्रों ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों को लगातार आधार पर आयोजित किया जाना चाहिए क्योंकि इस कार्यशाला ने वास्तव में उनके प्रबंधन और नेतृत्व कौशल को विकसित किया है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डा. सतीश कुमार, डीन छात्र कल्याण प्रोफेसर राजिंदर कुमार, प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज कौशिक, प्राध्यापक एवं टीईक्यूपी समन्वयक डॉ. सतहंस, प्राध्यापक प्रभारी खेल प्रो. डी. पी. सिंह, डॉ. मोहम्मद फिरोज, स्पोर्ट्स अधिकारी शाहबुद्दीन एवं पल्लवी रॉय, व विभाग के अन्य प्रध्यापकगण व शोधकत्र्ता उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

ब्लाक थानेसर शहरी की महिला ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ में नीतू रानी रही प्रथम, चाटी रेस में सरोज ने मारी बाजी

कुरुक्षेत्र, 23 दिसंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग ब्लाक थानेसर शहरी की महिला ग्रामीण खेलकूद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *