Breaking News
Home / Lok Sabha Election / महाभारत के अर्जुन की तरह जनता के विश्वास पर खरा उतरूंगा: अर्जुन चौटाला

महाभारत के अर्जुन की तरह जनता के विश्वास पर खरा उतरूंगा: अर्जुन चौटाला

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र लोकसभा से इनेलो प्रत्याशी अर्जुन चौटाला राम-राम जी के संबोधन से अपना चुनाव प्रचार शुरु करते हैं और जनता को विश्वास दिलाते हैं कि जिस प्रकार कुरुक्षेत्र के रण मे अर्जुन अपने भाईयों और साथियों के विश्वास पर खरा उतरा था उसी प्रकार वे भी हलके की जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगें। इस हलके की जनता ने हमेशा चौ. देवीलाल और मेरे दादा ओमप्रकाश चौटाला व मेरे पिता अभय चौटाला का साथ दिया है। उन्हे उम्मीद है कि इस हलके कि जनता जननायक चौ. देवीलाल की चौथी पीढ़ी के रूप में अर्जुन चौटाला का भी साथ देगी। गत देर रात्रि शाम कॉलोनी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए चौटाला ने कहा कि चौ. देवीलाल के पड़पोते का वायदा है कि वे कुरुक्षेत्र की जनता के विश्वास पर खरा उतरेगा। इस जनसभा को इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अश्ेााक अरोडा, जिला प्रधान संदीप टेका, पूर्व पार्षद नरेंद्र्र शर्मा निंदी, शहरी प्रधान विवेक मैहता, व्यपार प्रकोष्ठ के जिला प्रधान नितिन गोयल सहित पार्टी के अनेक नेताओं ने संबोधित करते हुए अर्जुन चौटाला को विजयी बनाने की अपील की। इसके पश्चात अर्जुन चौटाला ने चनारथल कॉलोनी में भी पूर्व पार्षद डा. ओम प्रकाश ओपी द्वारा आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया। कुरुक्षेत्र की पावन धरा को नमन करते हुए उन्होने कहा कि कुरुक्षेत्र की महिमा भारतीय सनातन संस्कृति से जुड़ी हुई है और यह भूमि भारत की रचना से भी जुडी हुई है। इस क्षेत्र में पर्यटन की अनेक संभावनाएं हैं, लेकिन पर्यटन की दृष्टि से कुरुक्षेत्र ने जितनी तरक्की करनी चाहिए थी उतनी तरक्की नही की। उन्होने कहा कि कुरुक्षेत्र की जनता ने हमेशा चौ. देवीलाल का साथ दिया है।

इस हलके से पार्टी द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर जब वे अपने दादा ओमप्रकाश चौटाला से मिलने गए तो उनके दादा ने उन्हे आदेश दिया कि तुम्हे एक बहुत बडी जिम्मेदारी सौंप रहा हूँ इस हलके की जनता के साथ हमारा राजनैतिक नही बल्कि पारिवारिक रिश्ता है और चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने उन्हे इस पारिवारिक रिश्ते को और अधिक मजबूत करने के लिए उन्हे यहां भेजा है। अर्जुन चौटाला ने कहा कि कुरुक्षेत्र की धरा पर हुए महाभारत के युद्ध में अर्जुन की जीत हुई थी और इस चुनावी रण में भी जनता के आशीर्वाद से अर्जुन की ही जीत होगी। उन्होने कहा कि चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने उन्हे हमेशा यह पाठ पढ़ाया है कि वही वायदा करो जिसे पूरा किया जा सके और आज वह कुरुक्षेत्र की धरा पर वायदा करते हैं कि यदि कुरुक्षेत्र की जनता ने उन्हे आशीर्वाद देकर लोकसभा में भेजा तो वह कुरुक्षेत्र के विकास मे कोई कसर नही छोड़ेंगें। उन्होने लोगों से अपील की कि 12 मई को ऐनक का बटन दबाकर इनेलो को विजयी बनाएं।

About postnow

Check Also

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य करने वाले मतगणना सुपरवाईजर, काउंटिंग सहायक तथा माईक्रो आब्जर्वर का रैंडोमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, मतगणना पर्यवेक्षक सुशीला तथा रिंकी जैयसवाल की उपस्थिति में किया गया

कैथल, 22 मई: कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *