Breaking News
Home / Sports / फुटबाल और कबड्डी खेल नर्सरी के लिए बदला ट्रायल स्थल

फुटबाल और कबड्डी खेल नर्सरी के लिए बदला ट्रायल स्थल

कुरुक्षेत्र 22 मई: जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी यशबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र के सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में विभिन्न खेलों की 6 खेल नर्सरियों के लिए खिलाडिय़ों का चयन ट्रायल व स्पीड टेस्ट 27 व 28 मई को खेल नर्सरियों के लिए निर्धारित की जगह पर सुबह 9 बजे होगा। इतना ही नहीं अब फुटबाल खेल नर्सरी का ट्रायल आर्य गल्र्स कालेज शाहबाद और कबड्डी खेल नर्सरी के लिए राजीव गांधी खेल स्टेडियम गांव बाखली पिहोवा में 27 मई को सुबह 9 बजे चयन ट्रायल व स्पीड टेस्ट होगा।

उन्होंने आज यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि एमएस सीनियर सैकेंडरी स्कूल झांसा की फुटबाल खेल नर्सरी का ट्रायल आर्य कन्या गल्र्स कालेज शाहबाद के प्रांगण में 27 मई को सुबह 9 बजे चयन ट्रायल व स्पीड टेस्ट होगा। इसी प्रकार देवल इंटरनेशनल स्कूल के लिए कबड्डी की खेल नर्सरियों का ट्रायल राजीव गांधी खेल स्टेडियम गांव बाखली पिहोवा में 27 मई को सुबह 9 बजे चयन ट्रायल व स्पीड टेस्ट होगा। लड़कियों की अमात्रे कन्या गुरुकुल बचगावां की हैंडबॉल नर्सरी का ट्रायल अमात्रे कन्या गुरुकुल बचगावां के खेल प्रांगण में 27 मई को सुबह 9 बजे चयन ट्रायल व स्पीड टेस्ट होगा। इसके अलावा माता रुकमणी स्कूल शाहबाद की बाक्सिंग खेल नर्सरी का ट्रायल 28 मई को सुबह 9 बजे आर्य गल्र्स कालेज शाहबाद, राजकीय स्कूल उमरी की कुश्ती खेल नर्सरी का ट्रायन उमरी स्कूल में 28 मई को सुबह 9 बजे तथा राजकीय सीनियर सैंकेडरी स्कूल बाबैन की कबड्डïी खेल नर्सरी (लड़कियां) का ट्रायल 28 मई को सुबह 9 बजे आर्य गल्र्स कालेज शाहबाद में सुबह 9 बजे होगा।
उन्होंने कहा कि इच्छुक खिलाड़ी मौके पर अपना पंजीकरण करवा सकते है, इसके लिए खिलाडिय़ों को आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व 2 फोटो साथ लेकर आनी होगी। इन नर्सरियों के ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 25 खिलाडिय़ों का चयन प्रत्येक नर्सरी के लिए किया जाएगा। चयनित खिलाडिय़ों की पढ़ाई का प्रबंध उसी शिक्षण संस्थान में किया जाएगा जहां पर स्वर्ण जयंती खेल नर्सरी चलाई जा रही है। इन नर्सरियों के लिए 8 से 19 वर्ष के आयुवर्ग के खिलाड़ी का चयन किया जाएगा। इन खेल नर्सरियों में 8 से 14 वर्ष के खिलाड़ी के लिए 1500 रुपए प्रतिमास छात्रवृति, 15 से 19 वर्ष के खिलाडी के लिए 2 हजार रुपए प्रतिमाह छात्रवृति दी जाएगी।

About postnow

Check Also

ब्लाक थानेसर शहरी की महिला ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ में नीतू रानी रही प्रथम, चाटी रेस में सरोज ने मारी बाजी

कुरुक्षेत्र, 23 दिसंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग ब्लाक थानेसर शहरी की महिला ग्रामीण खेलकूद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *