Breaking News
Home / Lok Sabha Election / भाजपा की अपार सफलता में सिख समुदाय का विशेष योगदान: सोथा

भाजपा की अपार सफलता में सिख समुदाय का विशेष योगदान: सोथा

कैथल: शिरोमणि अकाली दल हरियाणा प्रदेश प्रधान शरणजीत सिंह सोथा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली अपार सफलता में सिख समुदाय का विशेष योगदान रहा है। इसके लिए वे सारी संगत का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने हरियाणा में सभी 10 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की जीत में योगदान देने वाले शिअद कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए आह्वान किया कि वें आराम से न बैठे, अपितु हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लें। सोथा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और केंद्रीय मंत्री बीबा हरसिमरत कौर बादल की जीत पर खुशी प्रकट की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वें पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं, तांकि हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाया जा सकें। उन्होंने संभावना जताई कि हरियाणा विधानसभा चुनाव की घोषणा किसी भी पल हो सकती है, इसलिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता गंभीरता से अपनी जिम्मेदारी को निभाएं। उन्होंने कहा कि देश ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो उन्नति की है, वह आज तक किसी भी सरकार के शासन में नहीं हो सकी। नरेंद्र मोदी ने न सिर्फ पाकिस्तान को मुंहतोड़ दिया, बल्कि देश को विकसित करने के लिए अनेक योजनाएं भी चलाई।

About postnow

Check Also

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोकसभा चुनावों की होगी मतगणना: फुलिया

कुरुक्षेत्र 22 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि जिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *