करनाल 21 अप्रैल: चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है, इस महापर्व में महिला एवं पुरूष, युवा एवं युवतियां, वृद्धजन मतदाताओं यानि सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित हो, इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत लोकसभा आम चुनाव 2019 में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत जिला के शिक्षण संस्थाओं में जहां युवाओं को मतदान के बारे में प्रेरित किया जा रहा है वहीं सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा की ड्रामा व भजन मंडलियों द्वारा गांव-गांव पहुंचकर नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से 12 मई को होने वाले लोकसभा के चुनाव में मतदान करने के लिए आमजन को जागरूक किया जा रहा है।
यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त एवं स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अनीश यादव ने दी। उन्होंने बताया कि उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में लोकसभा आम चुनाव 2019 के लिए मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोट के अधिकार को मौलिक अधिकार के रूप में प्रयोग किया जाता है। इस मौलिक अधिकार के कारण ही हम अपनी मनपसंद के उम्मीदवार या पार्टी को सत्ता में बिठा सकते हैं। मतदाताओं को निष्पक्ष रूप से एक अच्छे उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करके अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। इसी से लोकतंत्र की मजबूती बनती है। उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रित देश है जहां गांव की पंचायत से लेकर देश की संसद तक अपने मनपसंद नुमाईंदों को चुनकर एक अच्छी सरकार का गठन जनता द्वारा किया जाता है। इस बात को मद्देनजर रखते हुए हर मतदाता को अपने वोट के महत्व को जानना चाहिए और एक अच्छी और मजबूत सरकार के लिए वोट का प्रयोग अवश्य करें।
उन्होंने बताया कि मतदान के प्रति मतदाताओं में जागरूकता लाने के लिए स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विभाग के कलाकारों द्वारा गांव-गांव पहुंचने के लिए एक एक्शन प्लान तैयार किया गया है जिसके तहत चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है और प्रत्येक दिन जिला में ड्रामा पार्टी के लोक कलाकारों द्वारा 5 गांवों में नुक्कड़ सभाओं आयोजित की जाती हैं। यह कार्यक्रम आगामी 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। इस कार्यक्रम को सुनने के लिए भारी संख्या में युवा, महिला एवं पुरूष नुक्कड़ सभाओं में इक_े होते हैं और अपने मताधिकार के महत्व के बारे में जानकारी ले रहे हैं।
Post Now India Post Now India